लड़कियों के इन इशारों से जानें उनके दिल की बात

0

ऑफिस के दौरान कई बार लड़कों को कोई लड़की पसंद आ जाती है लेकिन वे उससे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। ऐसे में उस लड़की के बॉडी सिग्नल को देखें और उसे समझने की कोशिश करें। इसके अलावा जब किसी लड़की के साथ पहली बार डेट पर जाएं तो वह आपके बारे में क्या सोच रही है इसके बारे में भी उसके बॉडी सिग्नल से पहचान सकते हैं।

1. बालों में उगलियां घुमाना
एक साथ काम करते समय कई बार लड़का किसी लड़की को पसंद करने लगता है लेकिन वह बात नहीं कर पाता। ऐसे में जब लड़की आपको देखकर बालों में उंगलियां घुमाए तो समझ लें कि वह भी आपको पसंद करती है और बात करना चाहती है।

2. बार-बार घड़ी देखना
अगर लड़के को कोई लड़की पसंद है। ऐसे में जब वह कभी उससे बात करता है और लड़की बात करने की बजाए बार-बार घड़ी की और देखे तो समझ लें कि उसे आपमें दिलचस्पी नहीं है।

3. आंखों में आंखे डालना
लड़की से बात करते वक्त अगर वह आपकी आंखों में आंखें डालकर बात करे या बात करते हुए आंखों को झुका ले तो समझ जाएं कि वे आपकी तरफ आकर्षित है।

4. कमर पर हाथ रखना
कुछ लड़कियों को आदत होती है कि वह बात करते समय कमर पर हाथ रखती हैं। ऐसी महिलाएं मर्दों को डॉमिनेट करना चाहती  हैं। इसके अलावा जब महिला लड़के को देखकर कमर पर सिर्फ एक हाथ ही रखे तो समझें कि वह आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है।

5. बैठने का तरीका
लड़की के साथ पहली बार मिलने पर अगर वह आपके सामने कम्फर्टेबल महसूस न करे और बात करने में भी असहज हो तो समझें कि वह इस रिश्ते को लेकर दुविधा में है।

Previous articleGST से पहले मोबाइल हैंडसेट पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
Next articleला लीगा की जीत को विश्व कप से बडी मानते हैं जिदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here