फेसबुक लॉन्च कर सकता है वीडियो के लिए नया ऐप

0

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक वीडियो को ध्यान में रखकर एक नया सेटअप बॉक्स ऐप लाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक वीडियो स्ट्रीमिंग को बड़े स्क्रीन में उताकर इससे रिवेन्यू जेनेरेट करने की कोशिश में है.

इस ऐप से फेसबुक के सारे वीडियो को एक जगह पर देखा जा सकेगा. जो अभी तक साइट के न्यूजफीड का हिस्सा है. इस वीडियो ऐप के जरिए फेसबुक ट्रेडिशनल TV की तरह पैसा कमाना चाहेगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक का ये ऐप मौजूदा ऐप्स से अलग होगा. ये यू-ट्यूब की दुनिया में जा रहा है जो कि कई सेटअप बॉक्स प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद है.

फिलहाल फेसबुक की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है. आने वाले दिनों में इस बारे में कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद की जा सकती है.

Previous articleएक से मां-परेशान है और दूसरे से बाप. ये क्या यूपी का भला करेंगे?-अमित शाह
Next articleजियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, ट्राई ने दी फ्री ऑफर को क्लीन चिट!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here