अगर आप भी जल्दी धनवान बनना चाहते है तो गुरुवार के दिन करे ये काम

0

बृहस्पतिवार पर देवों के गुरु बृहस्पति का अधिपत्य स्थापित है। अपने गुरू के बताए मार्ग पर चलकर देवों ने अपार धन-संपत्ति प्राप्त कर स्वर्ग का साम्राज्य भोगा। गुरुवार का दिन देव गुरू को बहुत प्रिय है। अत: आप भी उन्हें प्रसन्न कर धनवान बन सकते हैं। गुरुवार के दिन करें ये काम आपके जीवन की सभी प्रतिकूल स्थितियों का होगा नाश और अनूकुलता का होगा आगाज।

  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें, नहाने की बाल्टी में एक चुटकी हल्दी डाल लें। पीले वस्त्र पहनें, “ऊं नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करते हुए केसर का तिलक लगाएं। अब केले के वृक्ष को जल अर्पित कर सरसों के तेल का दीपक अर्पित कर गुड़ का भोग लगाएं। वहीं पर आसन बिछाकर बैठ जाएं विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • शिव मंदिर जाकर उन्हें बेसन के लड्डूओं का भोग लगाएं।
  • हल्दी की माला से ॐ बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जाप करें।
  • पीली गांठ वाली हल्दी को पीले धागे में पिरोकर गले अथवा बाजू में धारण करें।
  • पीली हल्दी खाने से भोजन का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही यह आपकी तकदीर भी बना सकती है। बृहस्पतिवार के दिन भोज्य पदार्थों में अवश्य करें इसका प्रयोग।
  • लाल रंग की गाय को गुड़ खिलाएं।
  • गुरुवार को बृहस्पति देव का व्रत रखने से घर में हमेशा सुख-संपत्ति की बहार रहती है।
Previous articleभारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण किया
Next articleभारत में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में महिला उद्यमी काफी तेजी से बढ़ रही हैं-नीति आयोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here