कई बार रात को सोते-सोते बच्चे डर जाते हैं या उन्हें अकेले सोने में डर लगता है, वहीं कई वृद्ध और माध्यम उम्र के लोगों को भी रात को अच्छे से नींद नहीं आती है। अब अगर आप इसका कारण तनाव, ज्यादा काम या किसी और को समझ रहे है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके पीछे वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में इन परेशानियों के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं।
करें ये उपाय:
- अगर छोटे बच्चों को अपने कमरे में अकेले रहने पर ड़र लगता हो तो उनके बेड के सिराहने के पास दोनों किनारों में तांबे की तार से बने स्प्रिंगनुमा छल्ले रख देना चाहिए। ऐसे कारण से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है साथ ही आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती है।
- यदि आपको रात के समय नींद नहीं आती हो या फिर भयानक सपने आते हो तो अपने कमरे में एक जीरो वाट का पीले रंग का नाइट लैप या बल्ब लगा कर रखें, कहा जाता है कि पीले रंग का नाइट लैप उस कमरे में बाहर से आनी वाली नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है।































































