बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फिल्म जगत को दमदार फिल्में दी हैं। उनके फैंस उन्हें हर बार नए किरदार में देखना पसंद करते हैं। अजय देवगन को लेकर खबरें हैं कि वह अपनी आने वाली फिल्म में फुटबॉल कोच का किरदार निभाते नजर आएंगे। अजय फिल्म ‘मैदान’ में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभाते दिखेंगे। यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म का नाम ‘मैदान’ होगा।
खबरों की मानें तो इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म में अजय के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हैं। फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को बधाई दी है, जो इसके सह-निर्माता हैं।
मैदान एक पीरियड फिल्म है, जिसमें 1952 से लेकर 1962 तक के दौर को दिखाया जाएगा। इसे फुटबॉल प्रेमी गोल्डन एरा के नाम से जानते हैं। इस दौरान भारत ने फुटबॉल के खेल में कई ऊंचाइयों को छुआ था।
अजय ने फिल्म का फ़स्टर् लुक जारी किया है और इसके साथ शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। अब ये खबर सुनकर अजय के फैंस उनसे जरूर खुश होंगे।






























































