‘अब मैं चुप नहीं रह सकती’, अब मुलायम की भी नहीं सुनूंगी- साधना यादव

0

यूपी चुनाव के लिए चुनाव प्रचार खत्म होते ही समाजवादी पार्टी के अंदर चल रहा घमासान फिर से खड़ा हो सकता है. इसके संकेत मिले हैं मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के ताजे बयान से. साधना यादव ने कहा है कि अब वे आगे आकर काम करेंगी और चाहती हैं कि उनके बेटे प्रतीक यादव भी राजनीति में आएं. साधना ने खुले तौर पर शिवपाल यादव का पक्ष लिया और कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है जबकि अखिलेश यादव को गुमराह किया गया है.

बड़े रोल की तैयारी में साधना यादव
अब तक पर्दे के पीछे ही रहने वाली साधना यादव ने कहा कि अब वो आगे आकर लोगों के लिए काम करेंगी और समाज सेवा से जुड़े कार्य करेंगी. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन ये सब अब जनता के हाथ में है.

‘अब मैं पीछे नहीं हटूंगी’
साधना ने कहा कि मैंने नेताजी से कह दिया है कि . अब मैं आगे आकर काम करूंगी. मैंने नेताजी को बता दिया है कि अब मैं आपकी नहीं सुनूंगी. मुझे कोई पद नहीं चाहिए, सैलरी नहीं चाहिए लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगी.

‘अब मैं चुप नहीं रह सकती’
उन्होंने कहा कि अब मैं पीछे नहीं जा सकती. मैंने लंबे समय तक अपमान सहा है लेकिन अब मैं चुप नहीं रह सकती. उन्होंने कहा कि अखिलेश मुझे पूरा सम्मान देते हैं और उन्होंने कभी मेरे खिलाफ कोई अपशब्द नहीं बोला.

Previous articleसर्दियों में यह आदते आपको पड़ेगी बहुत महंगी
Next articleशुजालपुर रेल दुर्घटना की होगी जाँच – मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here