अमर सिंह को राखी भी बांध दूं तब भी लोग बातें बनाना बंद नही करेंगे: जयाप्रदा

0

अदाकारा से नेता बनी जयाप्रदा ने कहा कि वह अमर सिंह को अपना ‘गॉड फादर’ मानती हैं लेकिन यदि वह उन्हें राखी भी बांध दे तब भी लोग उनके बारे में बातें बनाना बंद नही करेंगे। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आज़म खान पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि खान ने उन पर तेजाब हमला करवाने की कोशिश की थी।

उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा की पूर्व सदस्य ने सपा से निष्कासित किए जाने के बाद अमर सिंह के साथ राष्ट्रीय लोक मंच बनाया था। जयाप्रदा ने अमर सिंह के साथ अपने संबंधों बारे नकारात्मक बातें किए जाने पर कहा कि मेरे जीवन में कई लोगों ने मेरी मदद की है और अमर सिंह जी मेरे गॉड फादर हैं। उन्होंने यहां क्वींसलाइन लिटरेचर फैस्टीवल में लेखक राम कमल से बात करते हुए यह कहा।

उन्होंने कहा कि जब उनकी तस्वीरों मे विद्वेषपूर्ण बदलाव कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया तब उन्होंने आत्महत्या करने तक की सोची थी। जयाप्रदा ने कहा कि अमर सिंह डायलिसिस पर थे और मेरी तस्वीरों में विद्वेषपूर्ण बदलाव कर उसे क्षेत्र में फैलाया जा रहा था। मैं रो रही थी और कह रही थी कि अब मुझे और नहीं जीना है, मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। मैं सदमे में थी और किसी ने मेरा समर्थन नहीं किया।

Previous articleबिहार: सीवान में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या
Next articleCBI विवाद: राजदार को बचाने के लिए धरने पर बैठीं ममता बनर्जी-प्रकाश जावड़ेकर