सेना आतंकी मुठभेड़ ,कुलगाम में सेना ने 2 आतंकी किए ढेर

0

श्रीनगर: रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सुरक्षाबलों को जिले में आतंकवादी गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आज तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उसके बाद सुरक्षाबलों ने जिले के गोपालपोरा में घेराबंदी कर दो आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से दो हथियार मिले हैं। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान समाप्त हो गया है तथा मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

Previous articleलड़की :- मेरी चप्पल का साइज तो पता है न
Next articleबच्चो को आठवी तक फेल न करने की निति होगी ख़त्म-मोदी सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here