अमित शाह ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

0

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया है. राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी इसे पास कर दिया गया. वहीं सूत्रों का कहना है कि इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के हालात की समीक्षा की.

अमित शाह ने निर्देश दिए कि जम्मू कश्मीर में आम आदमी को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आवश्यक भोजन, जरूरी सामनों की आपूर्ति, आपातकालीन सहायता लोगों को उपलब्ध होनी चाहिए. सूत्रों का कहना है कि जम्मू कश्मीर में स्थानीय आबादी के सहयोग और समर्थन के कारण कोई अप्रिय घटना संभव नहीं हुई.

Previous article15 अगस्त को Realme का 64MP कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा लॉन्च
Next article7 अगस्त 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन