कोहली की बल्लेबाजी की तुलना धोनी से करना ठीक नहीं-गेंदबाजी कोच अरूण

0

महेंद्र सिंह धोनी की बीच के ओवरों में स्ट्राइक रोटेट करने में नाकामी पिछले कुछ समय से चिंता का विषय बनी हुई है लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी की तुलना विराट कोहली से नहीं की जा सकती है जो अभी दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। धोनी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों पर 28 रन बनाए जबकि कोहली ने 63 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक रहा।

लेकिन अरुण ने कहा कि धोनी के स्ट्राइक रेट की कोहली से तुलना नहीं की जानी चाहिए। अरुण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘विराट कोहली सभी प्रारूपों में नंबर एक बल्लेबाज है इसलिए मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेल रहा है किसी अन्य की तुलना उससे करना सही नहीं है।’ अरुण से पूछा गया कि क्या टीम प्रबंधन ने धोनी से उनकी धीमी बल्लेबाजी के बारे में बात की तो उन्होंने घुमा फिराकर जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘सभी बल्लेबाजों, सहयोगी स्टाफ, बल्लेबाजी कोच, मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच लगातार बातचीत होती रहती है। शास्त्री सभी कोच के साथ नियमित बात करते हैं। मैं आपको नहीं बता सकता कि हमारे बीच क्या बातचीत होती है लेकिन हां अगर मुझे आपके सवाल का जवाब देना है तो हमारे बीच सुधार के लिए लगातार बातचीत होती है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप हमारे पहले तीन मैचों पर गौर करो तो हमने वास्तव में अच्छा स्कोर बनाया। अफगानिस्तान के खिलाफ विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि यह परिस्थितियों को समझना और उनसे तालमेल बिठाने से जुड़ा मसला है।’

Previous articleअगर आपको भी सड़क पर अचानक दिख जाए ये चीज तो हो जाएँ सावधान
Next articlePak में आतंकियों को मिला है सरकारी संरक्षण-विदेश मंत्री जयशंकर