चीन के बाद अब अफगानिस्तान में भी बंद होगा WhatsApp

0

इंस्टेंट मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप को चीन ने पहले ही अपने देश में बैन किया हुआ है, वहीं अब खबर मिली है कि अफगानिस्तान भी देश में व्हाट्सएप को बंद करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान टेलीकॉम रेगुलेटरी ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम को पत्र लिखकर दोनों को अपनी सेवाएं तुरंत बंद करने के लिए कहा है।यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है व्हाट्सएप ने अफगानिस्तान में अपनी सर्विस बंद की है या नहीं।

अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकार की तरफ से यह कदम सुरक्षा कारणों के कारण उठाया गया है। वहीं संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह बैन व्हाट्सएप की बेकार सर्विस क्वालिटी के कारण किया गया है और सरकार की तरफ से व्हाट्सएप का विकल्प लाने पर विचार किया जा रहा है।

बता दें कि यह भी खबर भी सामने अा रही है कि अफगानिस्तान में इन दोनो एप्स पर प्रतिबंध केवल 20 दिनों के लिए है और इसके पीछे अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी और राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय है।

Previous articleसमाज को गौमाता की देखभाल के लिए आगे आना चाहिए-योगी आदित्यनाथ
Next articleमुख्यमंत्री ने महर्षि उत्तम विद्यापीठ का किया लोकार्पण और कहा सभी का विकास ही राज्य सरकार का लक्ष्य है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here