जांच से पहले CBI को लेनी होगी अनुमति-अशोक गहलोत

0

राजस्थान में सियासी संकट के बीच गहलोत सरकार ने नया फरमान जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, “मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सीबीआई जांच पर रोक लगा दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य में सीबीआई जांच के लिए सीबीआई को पहले राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी, इसके बाद ही जांच एजेंसी जांच कर पाएगी।”

बता दें कि पहले सीबीआई को जांच के लिए सरकार की अनुमति की जरूरत नहीं होती थी। गौरतलब है कि राजस्थान में हाल ही में गहलोत और पायलट गुट के बीच सियासी घमासान जारी है।

Previous articleपायलट की बगावत से लिंक नहीं, बघेल को भेजेंगे नोटिस-उमर अब्दुल्ला
Next articleभारत में 30 जुलाई को लॉन्च होगा Galaxy M31s स्मार्टफोन