सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, 2 युवकों की मौत

0

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां सेल्फी ले रहे दो युवकों की पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे और इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ.

दोनों युवक सेल्फी लेने के दौरान पुल से नीचे रेत पर जा गिरे. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की पड़ताल जारी है. आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था.

इस पुल की खासियत ही सबसे ऊंचा सेल्फी प्वाइंट बताई जा रही थी. जिस दिन पुल आम जनता के लिए खोला गया था, उसी के बाद से ही आम लोगों का वहां पर खड़े हो सेल्फी लेना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा था.

Previous articleचुनाव के पहले केंद्र सरकार नौकरीपेशा लोगों को दे सकती हैं डबल खुशखबरी
Next articleमहिला T-20 वर्ल्ड कपः इंग्लैंड से हारकर फाइनल से बाहर हुई टीम इंडिया