जेल लोक अदालत सह विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

0

जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ के मार्गदर्शन में जिला जेल राजगढ़ में नि:शुल्क विधिक सहायता विषय पर विधिक साक्षरता शिविर एवं जेल लोक अदालत का आयोजन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पद्मा जाटव के मुख्य आतिथ्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजगढ़ द्वारा किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति पद्मा जाटव द्वारा जिला जेल के निरीक्षण के दौरान उपस्थित विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से उनके न्यायालयीन प्रकरणों में आ रही समस्याओं को सुना एवं ऐसे बंदी, जिन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता है उनको नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुये विधिक सहायता दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया। जेल में निरूद्ध बंदियों द्वारा जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं जैसे भोजन, वस्त्र, चिकित्सा, शिक्षा आदि की जानकारी दी। जेल निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ सुश्री भारती केसरी प्रशिक्षु न्यायाधीष एवं सुश्री खालिदा तनवीर प्रशिक्षु न्यायाधीश ने भी जेल निरीक्षण कर जेल बंदियों की समस्यायें सुनी।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री विकास सिंह, श्री फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं अन्य सजायाफ्ता तथा विचाराधीन बंदी, जेल स्टाफ, अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous articleअब लंदन में घिरा विजय माल्या,17.5 करोड़ डॉलर के दावे पर ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई
Next articleपाकिस्तान में तोड़ा गया ऐतिहासिक गुरु नानक महल, बेच दिए खिड़की-दरवाजे