दिल्ली में स्थिति चिंताजनक, लोग सरकार के साथ करें सहयोग-सीएम अरविंद केजरीवाल

0

देश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ है। लोगों को खुद ही सावधानियां बरतनी होंगी। वहीं केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार को मजबूरी में दिल्ली में सख्तियां बरतनी पड़ रही हैं। साथ ही दिल्ली सीएम ने लोगों से अपील की कि अस्पताल तभी जाएं जब बहुत ज्यादा जरूरी हो। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में बेड गंभीर मरीजों के लिए रहने दें।

केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में लॉकडाउन नहीं चाहते हैं लेकिन लोगों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए कुछ सख्ती लगाई गई है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन के बाद कोरोना की गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। दिल्ली सरकार घर-घर जाकर भी वैक्सीन लगाने को तैयार है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में एक दिन में 10 हजार केस आए हैं जो चिंताजनक हैं।

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 839 कोरोना मरीजों की मौत होने से मतृकों का आंकड़ा 1.70 लाख के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,52,879 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805 हो गई है।

Previous articleराशिफल : 9 अप्रैल 2021 जाने क्या कहता है शुक्रवार का दिन
Next articleराशिफल : 13 अप्रैल 2021 जाने क्या कहता है मंगलवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here