प्रियंका ने शुरू की दूसरी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, बनेंगी योग अंबैसडर

0

हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दूसरी फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक?’ की शूटिंग शुरू कर दी है.

फिल्म में प्रियंका योग अंबैसडर का रोल निभाएंगी. फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों भी हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है.

यह फिल्म न्यूयॉर्क शहर की एक आर्किटेक्ट नटाली की जिंदगी पर आधारित है. नटाली अपनी नौकरी के दौरान पहचान पाने के लिए बहुत मेहनत करती है, लेकिन उससे शहर की अगली ऊंची इमारत की डिजाइन बनवाने की जगह ज्यादातर कॉफी और बगेल्स परोसने के लिए कहा जाता है. उसका एक लुटेरे से सामना होता है जो उसकी बेहोशी की अवस्था को बदल देता है और जब वह उठती है, तो वह पाती है कि उसकी जिंदगी उसके सबसे खराब स्वप्न की तरह बन गई है.

नटाली के रोल में रिबेल विल्सन दिखेंगी. इस फिल्म का स्क्रीनप्ले एरिन कार्डिलो, डाना फॉक्स और केटी सिल्बरमन और पाउला पेल ने लिखा है. इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क और उसके आसपास होगी.

यह फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी.

Previous articleधन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से करे शिव जी का अभिषेक
Next articleJIO धमाका: रिलायंस ने लॉन्च किया 399 रुपये वाला प्लान, जानिए क्या है खास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here