बकरीद पर नापाक हरकत:ईद की नमाज पढ़ कर निकलते ही पुलिसवाले की आतंकियों ने की हत्या

0

श्रीनगर: बकरीद (ईद-उल-जुहा) के मौके पर भी आतंकी अपनी नापाक हरकत करने से बाज नहीं आया। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी ईद की नमाज के बाद घर लौट रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फयाज अहमद शाह को आतंकियों ने ऑगाम स्थित उनके घर के निकट गोली मार दी। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में फयाज गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाह स्पेशल पुलिस ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे और हाल ही में उनका प्रोमोशन हुआ था।

सेना पर पत्थरबाजी, IS के झंडे लहराए
वहीं ईद के पाक मौके पर श्रीनगर, कुलगाम, अनंतनाग समेत घाटी के कई शहरों में अलगाववादियों ने सेना के वाहनों को पत्थरों से निशाना बनाया। इस दौरान वे पाकिस्तान और आईएसआईएस का झंडा लहराते हुए ‘पाक जिंदाबाद’ के नारे भी लगा रहे थे। सेना को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

Previous articleआपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Next articleविधानसभा निर्वाचन 2018 के सन्दर्भ में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न