मध्य प्रदेश में ग्वालियर के बेटे ने इंडोनेशिया में लहराया तिरंगा, किया देश का नाम रोशन

0

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के आयुष्मान अरजरिया ने इंडोनेशिया के बाली शहर में खेली गई ‘लेस पेटिट्स एस एशियन प्लेऑफ टेनिस चैंपियनशिप’ में चैंपियन बन देश का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत के ही युवान नंदल को 6-3, 6-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी जीती। ट्रॉफी जीतने के बाद आयुष्मान ने पुरस्कार वितरण समारोह में पोडियम पर तिरंगा झंडा लहराते हुए ग्वालियर के साथ देश का नाम भी रोशन किया।

इसके साथ ही आयुष्मान अरजरिया ने फ्रांस में जनवरी 2019 में होने वाली वर्ल्ड जूनियर (अंडर 14) टेनिस चैंपियनशिप में खेलने के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है। ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अनुराग ठाकुर ने आयुष्मान की इस उपलब्धि पर 21 अक्टूबर को ग्वालियर लौटने पर उनके लिए भव्य स्वागत समारोह आयोजित करने का ऐलान किया है। वहीं आयुष्मान को सम्मानित भी करने का ऐलान भी किया है।

Previous articleइस विभाग में ग्रैजुएट के लिए निकली है जॉब्स , एेसे करें आवेदन
Next articleLenovo S5 Pro 6.18-इंच डिस्प्ले और चार कैमरों के साथ हुआ लांच