कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

0

कटनी – ईपत्रकार.कॉम |देश एवं प्रदेश के साथ ही कटनी जिले में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिले के शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, संस्थाओं में राष्ट्रीय संकल्प तथा एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

जिला कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही सभी उपस्थित लोकसेवकों से ली गई शपथ को आत्मसात करते हुए आचरण करने की बात भी कही। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत फ्रेंक नोबल ए, एसडीएम राजेन्द्र पटेल सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Previous articleमंडी की कार्यप्रणाली पर सभी अधिकारी सतत् निगरानी रखे-कलेक्टर
Next articleराष्ट्रीय एकता एवं संकल्प दिवस पर दिलाई गयी राष्ट्रीय एकता अखण्डता की शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here