मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ

0

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सत्य, न्याय और धर्म के रक्षक हैं। संपूर्ण मानवता के लिए वे कर्मयोग के ऐसे अद्वितीय शिक्षक हैं, जिनकी दिव्यता से भारत भूमि सुसज्जित है।

श्री कमल नाथ ने श्रद्धालु नागरिकों से आग्रह किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य वाणी और अद्भुत लीलाओं से प्रेरणा लेकर सत्य, न्याय और धर्म का साथ देने का संकल्प लें।

Previous articleजम्मू कश्मीर के राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीज फायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Next articleहमारी अनेकता में एकता और आपसी सद्भाव ही वह ताकत है, जो देश के भविष्य को सुरक्षित रखेगी