मुझे एग्जिट पोल को लेकर होने वाली गपशप पर बिल्कुल भरोसा नहीं है-ममता बनर्जी

0

लोकसभा का चुनाव खत्म होते ही सभी न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए.लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम जारी ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर बीजेपी नीत एनडीए बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगा. लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला. वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है. वहीं एग्जिट पोल के नतीजों को लेकिर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे एग्जिट पोल को लेकर होने वाली गपशप पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. गेम की योजना इस गपशप के माध्यम से हजारों ईवीएम में हेरफेर करने या बदलने की है. विपक्षी दलों से मेरी अपील है कि वे एकजुट, मजबूत और बोल्ड रहें. हम यह लड़ाई एक साथ मिलकर लड़ेंगे.’

वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मु्ख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुला ने कहा कि हर एक एग्जिट पोल गलत नहीं होता है! अभी टीवी बंद करने और सोशल मीडिया से हटने का समय है. यह देखने के लिए प्रतीक्षा करें कि क्या दुनिया अभी भी 23 तक पर अपनी धुरी पर घूम रही है.

गौरतलब है कि लोकसभा में कुल 542 सीटें हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए. एक चैनल पर प्रसारित दो एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 296 से 306 सीटें मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस-नीत यूपीए को 126 से 132 सीटें मिल सकती हैं. सी-वोटर-रिपब्लिक के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए और यूपीए को क्रमश: 287 और 128 सीटें मिलने की संभावना है.

Previous articleकलेक्टर ने की मतगणना के लिए की गयी व्यवस्थाओं की समीक्षा ” लोकसभा निर्वाचन 2019″
Next articleराहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा -चुनावों के दौरान पीएम के लिए किया काम