मेसी के बिना अर्जेंटीना ने इराक को 4-0 से हराया

0

अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी की अनुपस्थिति के बावजूद गुरुवार को रियाद में खेले गये अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में इराक को 4-0 से हराया। अंतरिम कोच लियोन स्कोलोनी ने इस मैच में कई नए खिलाडिय़ों को उतारा। टीम में गोलकीपर र्सिगयो रोमेरो, डिफेंडर रामिरो फुनेस मोरी और स्ट्राइकर पाउलो डाइबाला ही अनुभवी खिलाड़ी थे।

इंटर मिलान के लोटारो माटनेज ने 18वें मिनट में पहला गोल किया। राबर्टो परेरा ने 53वें मिनट में वाटफोर्ड और डाइबाला के सहयोग से दूसरा गोल दागा। डिफेंडर जर्मन पेजेला ने कार्नर पर किक पर हेडर से तीसरा जबकि फ्रैंको सेर्वी ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में इराकी रक्षापंक्ति में सेंध लगाकर चौथा गोल किया। अर्जेंटीना अगले मैच में ब्राजील से भिड़ेगा।

Previous articleउसने दर्द इतना दिया कि सहा न गया
Next articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी,दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा ईमेल