शिल्पा बहुत जल्द बॉलीवुड में वापसी कर सकती है

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर छोटे पर्दे पर देखी जाती है। लेकिन काफी सालों से वह बॉलीवुड से दूरी बनाए हुएं हैं। लेकिन खबरें ये सामने आ रही हैं कि शिल्पा बहुत जल्द बॉलीवुड में वापसी कर सकती है। जी हां, खबरों के मुताबिक, शिल्पा एक्शन फिल्म ‍‍‘निक्कमा’ से दोबारा फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं।

इससे पहले वर्ष 2007 में फिल्म ‘अपने’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। शिल्पा फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और ‘दोस्ताना’ में भी नजर आईं थी।
शिल्पा ने कहा ‘‘ मैं बहुत खुश हूं, मैं दोबारा फिल्म जगत में प्रवेश कर रही हूं और बड़े स्क्रीन पर दिखने को तैयार हूं।

फिल्म में मेरा किरदार बहुत प्यारा है, जिसे पहले मैंने कभी नहीं किया है। दर्शकों द्वारा मेरे नए अवतार को देखने के लिए इंतजार करना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है ।

Previous articleउन्नाव केस: SC का आदेश, लखनऊ में ही होगा पीड़िता का इलाज, तिहाड़ जेल में शिफ्ट होंगे चाचा
Next articleमुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के नेतृत्व में हुआ वंदे-मातरम्