सोशल मीडिया पर फैंस से जुडऩे का किंग खान ने निकाला नया तरीका

0

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान अपने फैंस से लगातार संपर्क में रहते है। वे सोशल साइट के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहना पसंद करते है। हाल ही में वे सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ जुडने पर काफी उत्साहित है।

बॉलीवुड की दुनिया में शाहरुख उन लोकप्रिय सितारों में से हैं जो पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स से जुड़ रहे हैं।

वह सवाल-जवाब सत्र में लाइव वीडियो के माध्यम से नया अनुभव लेने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अपने जीवन और काम के दौरान पेश आए रोचक जानकारी भी शेयर करेंगे।

शाहरुख ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि दुनिया भर के लोगों से मुझे प्यार और स्नेह मिला है। मैं उन्हें सिर्फ फैन्स नहीं कह सकता, उन्होंने मुझे प्यार और सहयोग दिया और मैं हमेशा इसी राह पर चलूंगा, जहां मैं उन्हें उनका प्यार लौटा सकूं।

शाहरुख को हाल ही में फिल्म दिलवाले में देखा गया। अब वह फैन और रईस में नजर आएंगे, दोनों फिल्म एक-दूसरे से काफी अलग तरह की हैं।

Previous articleपीवी सिंधू खिताब से एक कदम दूर, श्रीकांत बाहर
Next articleकिडनी को स्वस्थ रखने के लिए लें ये आहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here