पुण्य सम्राट, लोकसन्त श्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. की अंतिम चातुर्मास स्थली जयन्तसेन धाम पर ऐतिहासिक चातुर्मास आयोजित करने वाले विधायक चेतन्य काश्यप का जयन्तसेन धाम परिवार द्वारा बहुमान समारोह आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक मत प्रतिशत से विजय प्राप्त करने वाले श्री काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि लोकसन्त श्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. की पुण्यधरा पर निरंतर धर्म की गंगा बहती रहे और इस स्थान की कीर्ति चारों ओर फैलती रहे, यही कामना है। विधानसभा चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत मेरी नहीं, बल्कि रतलाम में समभाव रखने वाले समस्त नागरिकों की जीत है।
जयन्तसेन धाम में 108 भक्तांबर अनुष्ठान करने वाले जयन्तसेन धाम परिवार द्वारा बहुमान समारोह से पूर्व प्रभु अभिषेक, गुरू पूजन किया गया।
भक्तांबर स्त्रोत आराधक मण्डल, त्रिस्तुतिक संघ के वरिष्ठजनोें की उपस्थिति में श्री चेतन्य काश्यप का शॉल, श्रीफल भेंट कर पुष्प-हारों से बहुमान किया गया। इस अवसर पर जयन्तसेन धाम परिवार के सदस्य सुशील छाजेड़, राजकुमार दुग्गड़, नरेन्द्र घोंचा, राजेन्द्र खाब्या, विपिन पुंगलिया, अभिषेक खाब्या, संजय कोठारी, एस. बरमेचा, वीरेश लोढ़ा, शान्तिलाल सरसीवाला, हर्ष लुणावत आदि समाजजन उपस्थित थे।



































































