सुषमा स्वराज का आखिरी ट्वीट कर धारा 370 पर PM मोदी को दी थी बधाई

0

नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का निधन हो गया. 6 अगस्त को उनका एम्स में इलाज के दौरान निधन हुआ. हार्ट अटैक के बाद 67 साल की उम्र में सुषमा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सुषमा स्वराज ने 6 अगस्त को ही आखिरी बार ट्वीट किया. उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी और फैसले का अभिनंदन किया.

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मंगलवार शाम को एम्स में भर्ती कराया गया था. एम्स में 5 डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अटेंड किया. वहीं सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही बीजेपी के कई दिग्गज नेता अस्पताल पहुंच गए. बीजेपी नेता नितिन गडकरी, हर्षवर्धन और एसएस आहलुवालिया एम्स पहुंचे.

Previous articleदिल का दौरा पड़ने के बाद BJP की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
Next articleपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चीन भी अखंड भारत का हिस्सा है- राम माधव