पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम में जारी नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन के फाइनल ड्राफ्ट पर 40 लाख लोगों के नाम नहीं होने पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम हम पश्चिम बंगाल में एनआरसी की इजाजत नहीं देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में हत्या की राजनीति कर रही है।
पहले भी किया था बीजेपी सरकार पर हमला
इससे पहले भी एनआरसी के ड्राफ्ट पर ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके पास आधार कार्ड और पासपोर्ट है. लेकिन इसके बावजूद उनका नाम ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया गया है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि ‘सरनेम’ देखकर लोगों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में से हटाए गए हैं।






























































