उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सभी धर्मों व वर्गों का सम्मान करते हैं। वो देश के प्रधानमंत्री हैं किसी एक समुदाय के नहीं। अगर वो मुसलमानों से नफरत करते तो कभी दाढ़ी न रखते।
दरअसल, मोहसिन रजा लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में शुरू हुए कैंप में लोगों को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ये विश्वास दिलाया कि यूपी सरकार हज यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोई कटौती नहीं करेगी।
साथ ही उन्होंने मदरसों में छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू करने को सही कदम करार दिया और मुस्लिमों के लिए योगी सरकार द्वारा किए गए काम गिनाए।


































































