मैं खिल नहीं सका कि मुझे नम नहीं मिला

0

मैं खिल नहीं सका कि मुझे नम नहीं मिला,
साक़ी मिरे मिज़ाज का मौसम नहीं मिला ।

मुझ में बसी हुई थी किसी और की महक,
दिल बुझ गया कि रात वो बरहम नहीं मिला ।

बस अपने सामने ज़रा आँखें झुकी रहीं,
वर्ना मिरी अना में कहीं ख़म नहीं मिला ।

उस से तरह तरह की शिकायत रही मगर,
मेरी तरफ़ से रंज उसे कम नहीं मिला ।

एक एक कर के लोग बिछड़ते चले गए,
ये क्या हुआ कि वक़्फ़ा-ए-मातम नहीं मिला ।

Previous articleओला-वृष्टि प्रभावित गाँवों में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleभौंरासा बनेगा तहसील, टोंकखुर्द का एक करोड़ से करेंगे विकास : मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here