11 दिसम्बर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। साहित्य और कलात्मक चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। गृहक्लेश की वजह से आप की भावनाएं आहात हो सकती हैं । घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों से सावधानी बरतें।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज आपका समय मित्रों के साथ आनंदमय बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी करेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेगें। छोटा या नजदीक का प्रवास होगा, लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग हो जाएगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य-प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतिएगा।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज  किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न पड़े । क्रोध पर नियंत्रण रखें। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रहेंगे। माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा। धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज के दिन व्यावसायिक वर्ग को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे तथा उसमें लगातार परिवर्तन होते रहेंगे। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आप की कार्यपद्धति कॉन्फिडेंस से भरी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रह सकती है। वाणी में उग्रता अधिक रह सकती है। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बना रहेगा। दैनिक खर्चों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज का दिन आपके लिए भावनापूर्ण रह सकता है। भावना के प्रवाह में बह सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता है। विद्योपार्जन करनेवालों के अभ्यास में अवरोध आएंगे। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं। मनोबल में कमी आ सकती है। मित्रवर्ग से विशेष लाभ होने के आसार हैं। व्यापार से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढ़ेंगे। विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। इसलिए संभवत: यात्रा को टाल दीजिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याह्न के बाद कार्य-सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। अन्य व्यक्तियों के जंजाल में फंसने से आपको बचना होगा। वाहन चलाते समय अकस्मात से संभलिएगा।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च अधिक होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ बहस हो सकती है। आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता आपके व्यवहार में देखने को मिलेगी। वादविवाद से बचें अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं।दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा के प्रति सावधान रहें।

Previous articleअली बाबा चालीस चोर, मचाए चौकीदार का शोर-BJP
Next article11 दिसम्बर 2017 मंगलवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त