Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज आपके उपर गणेशजी की कृपा रहेगी। दिन भर मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है।
Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो
कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा।
Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
दिन मध्यम फलदायी रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी।
Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आप संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। धन अधिक खर्च होगा।
Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिकरुप से आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है।
Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आपके लिए आज का दिन शुभ हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे।
Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा।
Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे।
Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा।
Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडे़गा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी।
Aquarius (कुंभ) : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आमोद-प्रमोद के पीछे आज धन खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को समाचार मिलेंगे।
Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है।
Whatsapp पर रोजाना न्यूज़ प्राप्त करने के लिए हमारे नंबर +91 7000543551 को अपने मोबाइल में सेव करके हमें इस नंबर पर Whatsapp मेसेज करें |





























































