2002 की सुपरहिट फिल्म कांटे का जल्द बनेगा नया रीमेक

0

मुंबई । संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म कांटे को दर्शको ने 2002 में काफी पसंद किया था। इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी बड़ी स्टारकास्ट और मलाइका अरोड़ा का आइटम सॉन्ग था जो आज भी लोगो को काफी पसंद आता हैं। इस फिल्म के चाहने वालो के लिए खुशखबरी यह है की ये फिल्म फिर दोबारा बनने जा रही है।

ख़बर की माने तो 15 साल बाद फिर से कांटे फिल्म की सीक्वल की तैयारी शुरू भी हो गई है। संजय गुप्ता ने इस फिल्म की सिक्वल की स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू कर दिया है और साथ में नए स्टारकास्ट को भी इस फिल्म में काम करने के लिए जोड़ना शुरू कर लिया है। इस फिल्म में ‘ कॉलर को थोड़ा ऊपर चढ़ा कर ‘ गाना गाने वाले संजय दत्त ने भी दोबारा काम करने के लिए हाँ कर दी है, वे पहले भी इस फिल्म में काम कर चुके है ।

सुनने में आ रहा है की अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म में एक छोटा सा रोल करने के लिए हामी भर दी हैं। लेकिन दर्शको को सबसे बड़ा तोफ़ा इस फिल्म की नई स्टारकास्ट से मिल सकता है | ख़बर तो यहाँ तक आ रही है कि इस सिक्वल फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई भी परदे पर लोगो को दिखाई देंगे । पहली वाली काटें फिल्म में अमिताभ बच्चन और संजय दत्त के अलावा महेश मांजरेकर, कुमार गौरव, सुनील शेट्टी और लकी अली ने जोरदार किरदार निभाया था।

Previous article9 अक्टूबर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन
Next article9 अक्टूबर 2017 सोमवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here