24 घंटे में अमेरिका में 1514 मौतें, फ्रांस में 11 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

0

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कोरोना संक्रमण से एक लाख 19 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं, चार लाख 45 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 717 लोगों की जान चली गई। दूसरी तरफ स्पेन में मौत का आंकड़ा कम होने की वजह से लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गई है। वहीं, इटली में मृतकों की संख्या 20,000 के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1514 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या 22000 के पार हो गई है।

अमेरिका में कोविड-19 वैश्विक महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर एक लाख से अधिक हो गए हैं। यह संख्या चीन और ब्रिटेन में संक्रमित लोगों की संख्या से भी ज्यादा है। न्यूयॉर्क राज्य में 1,89,000 मामले सामने आए हैं और 9,385 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, फ्रांस में 24 घंटे में 574 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या भी 15000 पहुंचने वाली है। स्थिति की गंभीरतो को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में लॉकडाउन को 11 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

मैक्रों ने कहा है कि देश में कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने देश की गैर-यूरोपीय देशों के साथ अपनी सीमाओं को अगली सूचना तक बंद रखने का भी आदेश दिया है इसके अलावा तुर्की की संसद ने एक कानून को मंजूरी दे दी है जिससे हजारों कैदियों को रिहा किया जाएगा। कोरोनोवायरस के प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है।

Previous articleरंजिश में हुई युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार
Next articleCBSE: 15 अप्रैल से लाइव स्ट्रीम से चलेगी छात्रों की एक्सरसाइज क्लास