24 दिसम्बर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–  पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से अधिक लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। उत्साह वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता के चलते स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–महत्वपूर्ण और नजदीकी रिश्तों में मजबूती आएगी. रिश्तों में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं. ज्यादातर समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा. आपकी कोशिशें कारगर साबित होंगी. पार्टनर और नजदीकी दोस्तों के साथ रोचक बातचीत होगी. आसपास के धार्मिक या राजनीतिक घटनाक्रमों से आपको फायदा हो सकता है.

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है. ऐसा भी हो सकता है कि पुराने रुके काम फिर से शुरू हो जाए. ऑफिस में आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है. एक्स्ट्रा मेहनत से फायदा हो सकता है. दूसरों की मदद करेंगे. उसके लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा कोशिश करनी पड़ेतो कर लें. पुराने हिसाब-किताब भी एक बार चेक कर लें. उनसे फायदा हो सकता है. घर और शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है. नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा. कोई मकान या प्लॉट खरीदने का कोई काम शुरू किया तो सफल हो जाएंगे.

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–कुछ नया सीखने या किसी चुनौती से निपटने का मौका आपको मिल सकता है. ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है. दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें. धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा. नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. रोमांस के लिए समय निकालेंगे. रचनात्मक कामों में सफल रहेंगे. धैर्य से काम लेंगे और ज्यादा काम निपटा लेंगे.

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–सुख के साधन जुटेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ी मुश्किल का हल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद में न पड़ें। क्लेश होगा। बेचैनी रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शुभ समय।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –गृह क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। कुसंगति से हानि होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना से समस्या बढ़ सकती है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आय बनी रहेगी।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें। आशंका-कुशंका से बाधा संभव है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। जल्दबाजी न करें। रुके कामों में गति आएगी।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–शत्रुओं का का पराभव होगा। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए कार्य करने का मन बनेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। उत्साह वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। सावधानी आवश्यक है। भाग्य साथ है। अपने काम पर ध्यान दें।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार व मित्रों के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बेचैनी रहेगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)  राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दूसरों के उकसावे में न आएं। व्यापार धीमा चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जल्दबाजी न करें। अच्छी बात भी लोगों को समझ नहीं आएगी। विरोध होगा। जीवन सुखमय करने के लिए व्यय होगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

Previous article24 दिसम्बर 2018 सोमवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleओवैसी ने इमरान से कहा, भारत से सीखो अल्पसंख्यकों का हित