Aries (मेष):

आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा।आज व्यापार से जुडी नई योजनाओं पर विचार करेंगे और उसका सफल संपादन भी करेंगे। कार्य करने के तरीके में बदलाव की आवश्यकता है। उन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कलह हो सकती है। नये लोगो से मुलाकात होगी जानपहचान बढ़ेगी।
Taurus (वृष):
आज का दिन काफी अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आपके लिए आज का दिन फलदायक रहने वाला है।
Gemini (मिथुन):
आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा । मन द्विधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा।आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
Cancer (कर्क):

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि से बड़ी समस्या का भी हल निकाल लेंगे। आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। अपने समय का सही सदुपयोग करें। आज आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
Leo (सिंह):

विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को द्विधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा।
Virgo (कन्या):

आज के दिन छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। दिन का आरम्भ आपके लिए आलस भरा रहेगा। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। आपको आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी वाणी आपके सफल जीवन का आधार है आपकी बातें लोगो का दिल जीत लेती है।
Libra (तुला):

क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आँखो को संभालिएगा। आज कई यात्राओं में धन लगेगा। कोई भी कार्य में जोखिम लेने से बचें। धन को संचित करें आगे चलकर व्यापार वृद्धि में आपके काम आएंगे। फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर कर लें।
Scorpio (वृश्चिक):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
Sagittarius (धनु)

जीवनशैली में वैभव आएगा। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है |
Capricorn (मकर)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।
Aquarius (कुंभ):

आज का दिन निवेश करने के लिए अनुकूल है। सोच समझ कर बोलें। छोटी-मोटी कोई समस्या आ सकती है अनपेक्षित धन की प्राप्ति होगी, लेकिन आपको अपने पैसों का, खर्च और आमदनी का हिसाब-किताब ठीक करना होगा। परिवार में कलह की स्थिति न बने, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। खानपान का ध्यान रखें। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। यात्रा हो सकती है।
Pisces (मीन):

आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।





























































