‘फुकरे रिटर्न’ का पहला लुक जारी, 8 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

0

साल 2013 की सुपरहिट कॉमिडी फिल्म ‘फुकरे’ के सीक्वल ‘फुकरे रिटर्न’ की शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म का पहला लुक जारी हो गया है। मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित ‘फुकरे’ में अली फजल, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट जैसे छोटे सितारे प्रमुख भूमिका में थे। एक बार फिर से यह सभी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

‘फुकरे’ की ही तरह फिल्म ‘फुकरे-2’ में ऋचा चड्ढा एक बार फिर से महिला गैंगस्टर की भूमिका निभाने जा रहीं हैं। ऋचा ने ‘फुकरे’ में ऊंची ब्याज दर पर उधार देने वाली ‘भोली पंजाबन’ का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म की कहानी पहली ‘फुकरे’ से काफी अलग है। फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।

छोटे कलाकारों के बावजूद ‘फुकरे’ को बॉक्स ऑफिस और फिल्म समीक्षकों की तारीफ मिली थी। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले बनी फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म भी पहली ‘फुकरे’ की सफलता को दोहरा पाएगी!

Previous articleअब आएगी प्लास्टिक की करेंसी, सबसे पहले छपेंगे 10 रुपये के नोट
Next articleपीसीबी ने सलामी बल्लेबाज शाहजेब हसन को किया निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here