ऊर्जा का बड़ा स्त्रोत है किशमिश ,फायदे जानकर चोंक जाएगे आप !

0

किशमिश खाने में जितना मीठा लगता है सेहत के लिए भी यह गुणकारी है। यह ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत है। इससे तुरंत ताकत भी मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार रोज किशमिश खाने के बजाय इसका पानी पीने से ज्यादा फायदा मिल सकता है।

दरअसल, किशमिश में काफी मात्रा में शुगर होती है और इसे रातभर भिगोकर रखने से इसका शुगर कंटेट कम हो जाता है और न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ जाती है। किशमिश को रोज को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका पानी पीएं। फिर देखिए इससे आप कैसे एकदम स्वस्थ लगेंगे।

किशमिश खाने के यह हैं फायदे

  •  किशमिश ऊर्जा एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेड और फाइबर प्रचूर मात्रा में रहता है। इससे तुरंत ताकत मिलती है। कब्ज में भी यह फायदेमंद होता है।
  •  किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह एनिमिया रोग को ठीक करता है। जो लोग कमजोर होते हैं उनके लिए भी यह फायदेमंद है। किशमिश खाने से वजन बढ़ता है।
  •  किशमिश खाने से दमा और खांसी में भी राहत मिलती है। जिन्हें लंबे समय से खांसी है उन्हें किशमिश रोज खाना चाहिए। इसके अलावे फेफड़े की टीबी में भी किशमिश लाभकारी है।
  •  किशमिश खाने से हृदय की दुर्बलता भी दूर होती है। किशमिश आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। इसके अलावा जलन की शिकायत में भी यह असर करता है।
Previous articleमोदी का वायदा इस कानून से बड़ा नहीं है-अटॉर्नी जनरल
Next article70 की उम्र में 17 के जज्बे वाली मार्शल आर्ट गुरु को सलाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here