मोटापा नहीं, पेट फूलने के हो सकते हैं ये कारण!

0

अधिकतर लोगों कुछ भी खाने-पीने के बाद पेट फूलने की समस्या रहती है, जो चेन से बैठने लगती देती है। पेट फूलने का कारण आमतौर पर गैस बनना है क्योंकि खाना खाते समय बोलने के दौरान वायु पेट में चली जाती है। वही हवा आंत में चली जाती है और गैस के रूप ले लेती है। कुछ लोगों का मानना है कि ज्यादा मात्रा में खाना खा लेने से भी पेट पूलने की समस्या रहती है लेकिन आज हम आपको बता दें कि पेट कई कारणों से फूल सकता है। मोटापा या गैस की इसलका कारण नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि किन परेशानियों के चलते हमारा पेट फूलने लगता है।

1. एडीमा जैसी बीमारियों के कारण शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिस वजह से पेच फूलने की समस्य़ा रहती है।

2. अधिकांश लोगों में पेट फूलने का कारण IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम), अल्सर जैसी परेशानियां हो सकती है।

3. लिवर में इंफैक्शन, सूजन हैपेटाइटिस जैसी बीमारियों के कारण भी पेट फूल सकती है।

4. डिहाइड्रैशन के कारण कब्ज की प्रॉबल्म हो जाती है। इसके बाद पानी पीने से वह पेट में जमा होकर पेट फूलने की वजह बनता है।

5. कई फूड्स भी इसकी वजह बनते है। खासकर दूध से बने प्रॉड्क्ट से एलर्जी के कारण पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है।

6. छोटी आंत में बैक्टीरिया से SIBO नामक बीमारियां हो सकती है, जिससे पेट फूलने की समस्या रहती है।

Previous articleडिप्रैशन में है बच्चा तो शायद आप खुद उसकी वजह
Next articleपाकिस्तान नोबेल विजेता वैज्ञानिक अब्दुस सलाम के चचेरे भाई की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here