सीरिया हमला आेबामा प्रशासन की कमियों का परिणाम: ट्रंप

0

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हमले को ‘‘निंदनीय’’ बताते हुए आरोप लगाया है कि इस तरह के कृत्य आेबामा प्रशासन की कमियों का परिणाम हैं। इस हमले में 100 लोगों की मौत हो गई है।

ट्रंप ने कल एक बयान में कहा,‘‘महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष लोगों के खिलाफ सीरिया में मंगलवार को हुआ रासायनिक हमला निंदनीय है और दुनिया इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती।’’ उन्होंने कहा,‘‘बशर अल-असद शासन का यह नृशंस कृत्य पिछले प्रशासन की कमियों और हिचकिचाहट का परिणाम है।’’

राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक आेबामा ने 2012 में कहा था कि वह रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ कदम उठाएंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले की निंदा करने के लिए अमरीका दुनिया में अपने सहयोगियों के साथ खड़ा है। इससे पहले ट्रंप को राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने कल सीरिया के खान शेखू शहर में हुए हमले की जानकारी दी। इस हमले में 100 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोगों को श्वास संबंधी परेशानी, उल्टी और बेहोशी जैसी दिक्कत हुई।

Previous articleस्किन प्रॉब्लम से आपके बच्चे को बचाएंगे ये उपाय
Next articleIPL10 का आगाज आज, विराट के बिना हैदराबाद से भिड़ेगी RCB

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here