कच्ची कैरी खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

0

गर्मी का मौसम आ गया है और इन दिनों लोग आम खाना बहुत पसंद करते हैं। कुछ लोग कच्चा आम खाने के शौकीन है तो कुछ लोग पका हुआ आम खाने के शौकीन है। लेकिन आज बात करेंगे कच्ची कैरी की, जिसे आम भाषा में कच्चा आम कहा जाता है। यह स्वाद के साथ-साथ शरीर को सेहतमंद बनाने में भी काफी मदद करती हैं। जी हां, इसमें कुछ ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की कमियों को पूरा कर शरीर को स्वस्थ बनाएं रखते हैं। जानिए इसके अनोखे फायदे…

1. खून साफ करें

कच्ची कैरी में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो खून को साफ करने में काफी मदद करते हैं।रक्त से संबंधी कैसी भी समस्या हो, इसके सेवन से दूर हो जाती है।

2. पेट में गैस

जिन लोगों को पेट में गैस की समस्या रहती हैं उन लोगों के लिए यह रामबाण इलाज है। इसलिए पेट में गैस होने पर इसका सेवन करें।

3. डायबिटीज

डायबिटीज में कच्ची कैरी एक दवा की तरह काम करती हैं। इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में शुगर लेवल कम हो जाता है। साथ ही यह शरीर में आयरन की पूर्ति भी करता है।

4. उल्टी आने पर 

यदि किसी को बार-बार उल्टी आ रही हो या फिर जी-मचलाने की समस्या हो, तो ऐसे में कच्ची कैरी का सेवन काले नमक के साथ करें। इससे जी-मिचलाने जैसी समस्या दूर होती है ।

5. सुंदर बाल

इसके सेवन करने से बाल भी सुंदर होते हैं। जी हां, घने एवं चमकदार बाल पाने में भी कच्ची कैरी काफी लाभदायक है।

Previous articleशिवसेना की उड्डयन मंत्री से बदसलूकी, कहा- कोई फ्लाइट नहीं उड़ने देगे
Next articleयूट्यूब पर एेसे बनाएं चैनल, वीडियो से कमाएं पैसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here