जीत का श्रेय हमारे बोलर्स को: रोहित

0

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद पर 4 विकेट की जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। जसप्रीत बुमराह (24 रन पर तीन विकेट) और हरभजन सिंह (23 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के कारण डेविड वॉर्नर (49) और शिखर धवन (48) के बीच पहले विकेट की 81 रन की साझेदारी के बावजूद हैदराबाद की टीम 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी।

इसके जवाब में मुंबई ने नीतीश राणा (36 गेंद में 45 रन), पार्थिव पटेल (24 गेंद में 39 रन) और क्रुणाल पांड्या (19 गेंद में 37 रन) की पारियों की बदौलत आठ गेंद शेष रहते छह विकेट पर 159 रन बनाकर जीत हासिल की। रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हमारे लिए यह अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच था। हमें पता है कि उनके शीर्ष चार बल्लेबाज काफी अच्छे हैं। हमारे गेंदबाजों को काफी श्रेय जाता है।’

उन्होंने कहा, ‘उन्हें 158 रन तक रोकना काफी अच्छा प्रयास था। गेंदबाजों ने रणनीति को काफी अच्छी तरह अमलीजामा पहनाया, जिससे मेरा काम आसान हो गया।’

Previous article‘बाहुबली: द कन्क्लूज़न’ का आईमैक्स पोस्टर जारी
Next articleप्रदेश में इस वर्ष गरीबों के लिये बनेंगे 10 लाख आवास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here