इन चीजों को घर में रखने से आकर्षित होती है मां लक्ष्मी

0

माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई उपाय करते है। शास्त्रो में लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाने के विभिन्न उपाय बताए गए है।

माता लक्ष्मी को खुश करने के अनेक उपाय है, आपके घर में भी कुछ ऐसी चीजें होती है जिसे घर में रखने से लक्ष्मी का वास होता है। तो आइए जानते है क्या हैं वो चीजें:

1. नारियल: नारियल को देवी लक्ष्मी का फल माना जाता है। इसकी विधि-विधान से पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

2. श्रीयंत्र को धन वृद्धि, धन प्राप्ति के लिए उपयोग में लाते है। इसे घर के पूजा घर में रखना चाहिए।

3. लक्ष्मी जी की चरण पादुकाएं को घर में ऐसी दिशा में रखें ताकि लक्ष्मी हमेशा आती रहे।

4. शंखः घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी आकर्षित होती है और घर में धन की वृद्धि होती है।

5. कुबेर की प्रतिमा: भगवान कुबेर की प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। इससे धन का आगमन होता है।

Previous articleजल गई सलमान की ‘ट्यूबलाइट’, उनके इस अंदाज पर फिदा हो जाएंगे आप
Next articleक्या करें जब पास सो रहा हो बच्चा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here