क्या आपके भी तो नहीं कांपते हाथ-पैर?

0

लोगों के शरीर में कई तरह की छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहती हैं। हाथ-पैर कांपना ऐसी ही एक आम समस्या है। अक्सर कई लोगों के खाना खाते समय या कोई काम करते वक्त हाथ कांपने लगते हैं जिसे कमजारी की निशानी कहा जाता है लेकिन ऐसा शारीरिक कमजारी के कारण नहीं होता बल्कि इससे शरीर को कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। आइए जानिए हाथ-पैर कांपने के और कौन से कारण हो सकते हैं।

ब्लड प्रैशर
जिन लोगों को हाथ-पैर कांपने की समस्या होती है उन्हें ब्लड प्रैशर हो सकता है। शरीर का रक्त चाप बढ़ने या घटने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है तो ऐसे में हाथ कांपने लगते हैं।

डायबिटीज
शुगर के मरीजों में भी हाथ-पैर कांपने के लक्षण देखे जा सकते हैं। शरीर में जब शुगर लेवल कम हो जाता है तो स्ट्रैस बढ़ जाता है। ऐसे में हाथ कांपने की समस्या हो जाती है। जिन लोगों के अक्सर हाथ-पैर कांपते हों उन्हें डॉक्टर कोे पास जाना चाहिए और शुगर टैस्ट करवानी चाहिए।

एनीमिया
शरीर में खून की कमी के कारण भी यह समस्या हो सकती है। खून कम हो जाने की वजह से एनीमिया हो जाता है जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है तो ऐसे में हाथ कांपना आम लक्षण है। इसका सही समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है नहीं तो शरीर किसी गंभीर बींमारी की चपेट में आ सकता है।

कॉर्टिसोल हॉर्मोंन
इंसान के शरीर में कई तरह के हॉर्मोन होेते हैं। उन्हीं में से एक कॉर्टिसोल हॉर्मोन है जिसके बढ़ जाने के कारण शरीर का स्ट्रैस लेवल बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है और बातों को भूलने लगता है। इसके साथ ही शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है जिससे हाथ-पैर कांपने लगते हैं।

Previous articleOMG ऐश्वर्या राय के कारण अभिषेक बच्चन को मिली भंसाली की फिल्म!
Next articleप्रदूषण भारत फैलाए, पैसा हम दें अब ऐसा नहीं चलेगा-डोनाल्ड ट्रंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here