पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया, पोर्टर की मौत

0
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के केरान सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिससे सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ।
सेना के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को केरान सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिससे एक सेना पोर्टर की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ।
अधिकारी ने कहा कि मृतक पोर्टर का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन को सौंपा गया है जबकि घायल जवान का इलाज चल रहा है।
Previous articleये खबर छपवा दो अखबार में
Next articleसुशांत के साथ फिल्म करेंगी सैफ-अमृता की बेटी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here