होम स्क्रीन पर बनाएं कॉन्टेक्ट का शॉर्टकट

0

किसी भी व्यक्ति से फोन पर संपर्क करने के लिए यूजर सबसे पहले फोनबुक में जाकर उसके नाम से उसे सर्च करते हैं। इसके बाद उसे कॉल करते हैं। लेकिन फोनबुक में मौजूद सैकड़ों नंबरों के बीच उस विशेष नंबर को खोज निकलना काफी मुश्किल होता है। जबकि ऐसे कुछ ही चुनिंदा कॉन्टेक्ट होते हैं जिनसे हमें सबसे ज्यादा संपर्क करना पड़ता है। आप चाहें तो ऐसे व्यक्ति विशेष के कॉन्टेक्ट का शॉर्टकट अपने स्मार्टफोन की होम स्क्रीन पर बना सकते हैं। इसके लिए यूजर को सबसे पहले फोनबुक में जाना होगा। अब जिस कॉन्टेक्ट का शॉर्टकट बनाना है उस पर क्लिक करें। ऐसा करने से यूजर को डिस्प्ले पर उस कॉन्टेक्ट की डिटेल दिखाई देगी।

डिस्प्ले पर एक जगह तीन बिंदुओं के रूप में मेन्यू भी दिखाई देगा, उस पर जाएं और ‘ प्लेस ऑन होम स्क्रीन’ पर क्लिक करें। इसके बाद उस कॉन्टेक्ट का शॉर्टकट आपकी होमस्क्रीन पर बन जाएगा। अब आप बार-बार उस व्यक्ति का कॉन्टेक्ट नंबर फोनबुक में खोजने की बजाए उसे सीधे शॉर्टकट के जरिए फोन कर पाएंगे।

Previous articleट्रंप अब तिब्बतियों पर गिराएंगे गाज !
Next articleबवासीर से परेशान है तो रखें इन चीजों का परहेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here