सावधान! ऐसा किया तो आधार हो जाएगा बेकार

0

आधार कार्ड इन दिनों सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है। फाइनैंशल ट्रांजैक्शंस और सरकारी स्कीमों का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपका आधार कार्ड इनऐक्टिव भी हो सकता है? जी हां, यह बात सही है। यदि आपके पास आधार कार्ड है और आप लगातार तीन साल तक इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो यह इनऐक्टिव भी हो सकता है। यूआईडीएआई की हेल्पलाइन और आधार पंजीकरण केंद्र पर मौजूद अधिकारियों से इसकी पुष्टि हुई है।

यदि आप अपने आधार कार्ड का लगातार तीन साल तक इस्तेमाल नहीं करते हैं या फिर उसे बैंक या पैन से लिंक नहीं करते हैं तो ऐसा हो सकता है। यदि तीन साल के दौरान एक बार भी बैंक में या फिर पेंशन या पीएफ क्लेम करने के लिए इसका ब्योरा देते हैं तो ऐसा नहीं होगा।

जानें, आधार इनऐक्टिव है तो क्या करना होगा
यदि आपका आधार कार्ड इनऐक्टिव है तो फिर आपको नजदीकी पंजीकरण केंद्र में जाना होगा और अपने सपॉर्टिंग डॉक्युमेंट्स ले जाने होंगे। वहां, आपको आधार अपडेट फॉर्म भरना होगा। एक बार फिर से अपनी बॉयोमीट्रिक डिटेल्स देनी होंगी। इनके वेरिफिकेशन के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा। इस अपडेशन के लिए आपको आधार पंजीकरण केंद्र पर 25 रुपये की फीस चुकानी होगी। इस प्रक्रिया के दौरान आपके लिए वैध मोबाइल नंबर दर्ज कराना जरूरी होगा। यह काम आप ऑनलाइन या पोस्ट के जरिए नहीं करा सकते।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री सिंह से मुलाकात
Next articleचीन ने रोकी कैलाश मानसरोवर यात्रा, नाथू-ला से सीमा पर लौटाया जत्थे को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here