वॉयस चेंजर एप से बदलें आवाज और करें मजेदार रिकॉर्डिंग

0

कई बार फोन पर दोस्तों से मस्ती करने के लिए लोग आवाज बदलकर बात करने का ड्रामा रचते हैं। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी उनकी शरारत पकड़ी जाती है। ऐसे यूजर चाहें तो गूगल प्लेस्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध Voice Changer एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस एप के जरिए आप खुद की आवाज को किसी अन्य पुरुष, बच्चे या महिला की आवाज में तब्दील कर सकते हैं। यूजर चाहें तो एप के जरिए खुद की आवाज को कम या ज्यादा स्केल पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे कोई भी दूसरा व्यक्ति आपकी शरारत को पकड़ नहीं पाएगा।

लाइव वॉयस स्ट्रीमिंग फीचर होने की वजह से यूजर खुद की आवाज को किसी अन्य स्केल पर रिकॉर्ड करने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोस्तों के साथ साझा भी कर सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर पर इस शानदार एप को 4.1 रेटिंग दी गई है और इसे अब तक करीब एक लाख से भी ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

Previous articleड्रेसिंग रूम में ना झांके मीडिया, कुंबले थे शानदार कोच: विनोद राय
Next articleसावधान! पापड़ पहुंचा सकता है हमारी सेहत को भारी नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here