काबुल: बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या 24 हुई, 42 घायल

0

काबुल: पश्चिमी काबुल में आज सरकारी कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को एक कार बम से निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और 42 अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान की राजधानी में हुए इस बम विस्फोट की जानकारी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने दी। दानिश ने कहा कि सुबह भीड़-भाड़ के वक्त खनन मंत्रालय के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को कार बम से निशाना बनाया गया। अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि तालिबान ने हाल के सप्ताह में अपने हमले तेज कर दिए हैं।

विस्फोट स्थल के आसपास के क्षेत्रों में शिया हजारा समुदाय के लोगों की बहुलता है। अतीत में भी इस समुदाय को अकसर निशाना बनाया गया है। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले इस क्षेत्र में हुए विस्फोट में इस समुदाय के दर्जनों लोग मारे गए थे। विस्फोट स्थल के पास ही लोकप्रिय नेता और पूर्व वारलॉर्ड (छत्रप) मोहम्मद मोहकिक का घर है। नेता के प्रवक्ता ने कहा कि मकान की आेर आने वाले रास्ते के पहले जांच केंद्र पर यह हमला हुआ जिसमें कुछ असैन्य नागरिक मारे गए हैं और कुछ घायल हुए हैं। काबुल में अकसर विस्फोट और आत्मघाती हमले होते रहते हैं।

Previous articleपासपोर्ट बनवाने वालों को सरकार ने दी राहत
Next articleJio के नए प्लान को टक्कर देने के लिए Vodafone का ये प्लान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here