BMC के ब्रांड एंबेसडर बने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार

0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को मुंबई नगर निगम ने ब्रांड एबेसडर बनाया हैं। अक्षय अब अभिनय के साथ साथ मुंबईवासियोॆ को जागरुक करते नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल अक्षय कुमार फिलहाल यूके में हैं और अपनी दूसरी फिल्म गोल्ड की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही अक्षय की रिलीज के लिए तैयार फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में भी बेहद व्यस्त चल रहे हैं।

बॉलीवुड में अक्षय कुमार का चेहरा उन एक्टर्स के तौर पर याद किया जाता हैं, जो सामाजिक मुद्दों पर हमेशा एक्टिव रहे हैं, सामाजिक मुद्दो पर बेबाकी से अपनी सोच व्यक्त करते है। उन्हें पसंद करने वालो की भी कमी नहीं हैं शायद यही वजह हैं कि बीएमसी ने अक्षय को ब्रांड एंबेसडर बनाया हैं।

 अक्षय की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है, जिसमें हर घर में शौचालय की महत्ता पर प्रकाश डाला हैं। बता दें कि अक्षय कुमार फिल्म एयरलिफ्ट के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका हैं। उनकी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को सिनेमाघरो में प्रदर्शित होगी।

Previous articleभारत को भड़काकर दक्षिण चीन सागर वाला फॉर्मूला अपना रहा है अमेरिका-चीन
Next articleराज्यपाल से मिलने पहुंचे नीतीश, दे सकते हैं इस्तीफा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here