अदालत ने जमानत अर्जी खारिज की ,राखी सावंत जा सकती हैं जेल

0

सांप्रदायिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के आरोप में राखी सावंत के खिलाफ पंजाब की एक अदालत ने अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर अरेस्ट वॉरंट जारी किया है. राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी का ये वॉरंट तय तारीख को अदालत में पेश ना होने के बाद जारी किया गया है. राखी सावंत इस वक्त अमेरिका में एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं.

अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी. इस बीच राखी सावंत के वकीलों ने जिला सत्र न्यायाधीश गुरबीर सिंह की अदालत में एक आवेदन दायर कर अदालत को बताया है कि राखी अमेरिका में होने की वजह से सोमवार को अदालत में पेश नहीं हो पाईं.

किस मामले में हो सकती है गिरफ्तारी
एक विशेष समाज पर टिप्पणी करने के बाद पिछले साल जुलाई में राखी सांवत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. राखी पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी चैनल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद वाल्मिकी समाज के लोगों ने राखी सावंत के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था.

Previous articleअगर आप भी बैंक का काम शनिवार को निपटाते हैं तो जरुर पढ़े ये ख़बर
Next articleअगर आप भी ईयरफोन का यूज़ करते है तो यह खबर जरुर पढ़े !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here